हिमाचल प्रदेश के छह जिलों में दो दिनों तक भारी बारिश के साथ तेज आंधी चलने का यलो अलर्ट जारी
हिमाचल। मानसूनी बारिश का सिलसिला लगातार जारी है, मौसम कभी भी अपना रुख बदल दे रहा है, इस बीच अब मौसम विभाग द्वारा प्रदेश के छह जिले चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन व सिरमौर में अगले दो दिनों तक तेज बारिश के साथ ही आंधी चलने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच सार्वजनिक सेवाओं के प्रभावित होने का भी अनुमान लगाया जा रहा है। तेज बारिश के कारण भूस्खलन होने का भी अनुमान लगाया गया है, जिससे सड़कें व अन्य सेवाएं प्रभावित हो सकती है।
लोगों को सावधान व सतर्क रहने की आवश्यकता
भूस्खलन की दृष्टि से हिमाचल प्रदेश को संवेदनशील माना जाता है, मानसूनी सीजन पर यहां बहुत ज्यादा मात्रा में भूस्खलन होता है, जिससे अधिक मात्रा में नुकसान होता है। बीते कुछ दिन पहले भी प्रदेश के कई हिस्सों में भूस्खलन होने से काफी नुकसान हुआ है। प्रशासन द्वारा लोगों को सावधान व सतर्क रहने के सख्त निर्देश दिए गए है, साथ ही लोगों को लंबे रुट पर जाने से मना किया गया है, जब अतिआवश्यक हो तभी लंबे रुटों पर निकले। अन्यथा घर पर रहें, औऱ मौसम के हाल को जानने के बाद ही घरों से बाहर निकलें।