हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी, सभी जिलों में तेज बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की संभावना

Spread the love

हिमाचल। प्रदेश में आज मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है, प्रदेश के सभी जिलों में आज भारी बारिश के साथ ही बिजली गिरने व आंधी चलने की संभावना जताई गई है, साथ ही बारिश के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन होने की संभावना भी जताई गई है। प्रदेश में भूस्खलन व तेज बारिश के कारण कई स्थानों पर लाइट, पानी व यातायात सेवाएं बाधित हो सकती है।

मौसम विभाग द्वारा लोगों से अपील की गई है कि घरों से निकलने से पहले एक बार मौसम का हाल जरुर जान लें, साथ ही दूर- दराज के क्षेत्रों में जाने से सावधानी बरतें। प्रदेश के किन्नौर जिले के शलखर गांव में बीती देर रात को बादल फटने से भारी तबाही हुई है।

हालांकि किसी प्रकार की जानी हानि नहीं हुई है, लेकिन लोगों के घरों में बाढ़ का पानी घुसा हुआ है, लोग अपने घरों को छोड़ सुरक्षित स्थानों की ओर भाग निकले है।

आज प्रशासनिक अधिकारियों की टीम गांव में हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंचे हुए है। हिमाचल प्रदेश भूस्खलन की दृष्टि से अति संवेदनशील है। यहां पर मानसूनी सीजन के दौरान भूस्खलन होता है।

प्रदेश में बारिश का सिलसिला लगातार जारी है, ऐसे में कई स्थानों पर भूस्खलन हो रहा है, जिससे जन- धन का काफी नुकसान हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *