हिमाचल प्रदेश के भदरोआ गांव में चक्की खड्ड में मिला महिला का शव
हिमाचल। प्रदेश में पुलिस थाना डमटाल के गांव भदरोआ में चक्की खड्ड में एक महिला का शव मिला है, महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप के हालात उत्पन्न हो रखे है। बताया जा रहा है कि बीते दिन महिला सुबह के समय सैर करने के लिए घर से निकली थी, रोजाना महिला सैर पर जाती थी, और समय से फिर घर भी लौट आती थी, लेकिन उस दिन महिला अपने समय के अनुसार घर नहीं लौटी। परिजनों ने महिला को पहले तो खुद ही ढूंढ़ा, लेकिन जब महिला का कही पता नहीं चला, तो परिजनों ने पुलिस में महिला के गुमशुदा होने की शिकायत दर्ज कर दी। पुलिस चौकी ढांगू में गुमशुदा महिला की शिकायत दर्ज की गई, शिकायत दर्ज करवाने के बाद पुलिस को सूचना मिली कि गुरु रविदास मंदिर के पास वाली चक्की खड्ड में एक महिला का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल तक पहुंची। घटनास्थल पर पहुंचने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया, और जांच के लिए भेज दिया।
सैर करने निकली थी महिला
जांच के दौरान प्राप्त हुए शव की जानकारी गुमशुदा महिला के घर पर दी गई। मृतक महिला के दोनों बेटे दविंदर सिंह और वीरेंद्र सिंह दोनों ने ही अपनी मां की पहचान की। शव को पोस्टमार्टम के लिए नुरपुर अस्पताल भेज दिया गया है। एएसपी नुरपुर सुरिंद्र शर्मा द्वारा बताया गया कि बीते दो दिन पहले मृतक महिला सैर करने के लिए निकली थी, महिला के घर न पहुंचने पर परिजनों द्वारा शिकायत दर्ज की गई। पुलिस द्वारा महिला की छानबीन की गई और सूचना मिलने पर महिला का शव बरामद किया गया। घटनास्थल से प्राप्त हुए शव की पुलिस द्वारा जांच की गई व साक्ष्य जुटाए गए, जिससे पता चला कि चक्की खड्ड में गिरने से महिला की मौत हुई है। फिलहाल महिला की गिरने से मौत हुई यह बताया जा रहा है, बाकी शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा चुका है।