कुल्लू के गड़सा में हुई महिला की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
हिमाचल। प्रदेश के कुल्लू जिले के भुंतर थाना के तहत गड़सा गांव में एक 60 वर्षीय महिला की हत्या का एक मामला सामने आया है। जो कि बीती रात को की गई है। मृत महिला के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं। साथ घटना के बाद मौक पर पहुंची पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है। इसके अलावा मंडी से फोरेंसिक टीम भी घटना स्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई है।
जिले में चार दिनों के भीतर यह दूसरा हत्या का मामला सामने आया है। हत्या की घटनाओं के बाद से पूरी क्षेत्र में दहशत का माहोल है। घटना के बाद कुल्लू के पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर पहुंचे।हत्या के बाद पुलिस सबूत इकठ्ठा करने में जुटी हुई है।
इसके अलावा मृत महिला की पहचार शकुंतला देवी 60 वर्षीय पत्नी स्वर्गीय बिहारी लाल गांव व डाकघर गड़सा के तौर पर की गई है। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि महिला घर में अकेली रहती थी, और घटना के वक्त भी महिला घर में ही थी और किसी ने महिला की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि महिला के शरीर पर डंडे से मारने के निशान भी पाए गए है। महिला की मौत की जानकारी मिलते ही लोगों ने पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटना स्थल की जांच पड़ताल जुटी हुई है। हांलाकि अभी तक महिला की मौतों का कारण पता नहीं चल पाया है।