हिमाचल में कल से बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश होने की संभावना
हिमाचल। प्रदेश में आज मौसम के साफ रहने की आशंका है और कल से पश्चिमी विक्षोम के सक्रिय होने से प्रदेश के कई इलाकों में बारिश होने की आशंका जताई जा रही है। साथ ही कुछ स्थानों में बादल छाने के कारण अधिक व कम तापमान में कोई विशष बदलाव होने का अनुमान लगया गया है। कल प्रदेश के कई क्षेत्रों में तेज आंधी चलने के साथ बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है।
वहीं मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि 27 यह 28 जून को प्रदेश में मानसून भी दस्तक दे सकता है। पश्चिमी विक्षोम कमजोर पड़ने और वायु के दबाव के कारण मानसून के पहुंचने में कुछ समय लगा है। जिससे कल से मौसम का मिजाज बदलेगा और गर्मी से भी राहत मिलेगी।
बीते दो दिनों से प्रदेश में तेज धूप खिलने से एक बार फिर गर्मी बढ़ गई है। जिससे कि सबसे ज्यादा तापमान एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृध्दि दर्ज की गई है। जिससे की बढ़ती गर्मी की वजह से लोगों का परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।