हिमाचल प्रदेश में आज मौसम दिखा सकता है अपने तेवर
हिमाचल। प्रदेश में लगातार मौसम का रुख बदलता जा रहा है, वहीं मौसम विभाग द्वारा बताया जा रहा है, कि प्रदेश में प्री- मानसून अपनी दस्तक दे चुका है। प्री – मानसून के साथ ही जुलाई तक मानसून के पूर्ण रुप से यहां आने के आसार जताए जा रहे है। आज भी प्रदेश के मानसून में काफी बदलाव देखा जा रहा है, लाहुल स्पीति और किन्नौर को छोड़ बाकी स्थानों पर 50 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी चलने और ओलावृष्टि व बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है, वहीं मौसम विभाग ने समूचे प्रदेशभर में कल का आरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है। बीते दिन रोहतक समेत ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई। बारिश होने से लोगों ने राहत भरी सांस ली, वहीं मैदानी क्षेत्रों में अभी भी पर्याप्त मात्रा में बारिश नहीं हुई। मैदानों में केवल आंधी के साथ कुछ मात्रा में बूंदाबांदी हो रही है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है।
मैदानी क्षेत्रों में लोग कर रहे बारिश का इंतजार
मैदानी क्षेत्रों में लोग बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। मौसम के बदलते मिजाज का लोगों की सेहत पर भी काफी असर पड़ रहा है। अस्पतालों में भारी संख्या में लोग ऊल्टी, बुखार इत्यादि से ग्रसित होकर पहुंच रहे है। डॉक्टर विशेषज्ञो का कहना है कि मौसम के बदलते तवरों के कारण लोग बीमार हो रहे है, वहीं बीमार होने वालों की संख्या में सर्वाधिक संख्या बच्चों की बताई जा रही है। डॉक्टरों ने गर्मियों के मौसम में बीमारी से बचने के लिए सेहत से जुड़ी जरुरी टिप्स भी लोगों को दी है। मौसम में आए दिन परिवर्तन से लोगों को जहां तपती गर्मी से राहत मिल रही है, तो वहीं मौसम की फेर- बदल से अस्पतालों में भी लंबी- लंबी लाइनें लगी हुई है।