हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के दो विधायक बीजेपी पार्टी में हुए शामिल, सीएम जयराम ठाकुर व बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने दिलाई पार्टी की सदस्यता
हिमाचल। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले हिमाचल प्रदेश से कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है, प्रदेश कांग्रेस के दो विधायक आज बीजेपी पार्टी में शामिल हो गए है, जिसके बाद से कांग्रेस पार्टी में हड़कंप मचा हुआ है। प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप द्वारा नई दिल्ली में दोनों विधायकों को बीजेपी पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। दोनों विधायकों का बीजेपी पार्टी में स्वागत किया गया। अब दोनों विधायकों के पार्टी में शामिल होने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ भेंट प्रस्तावित की गई है।
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के दो विधायक जो बीजेपी में शामिल हुए है, वह है, विधायक पवन काजल और लखविंद्र राणा, इन दोनों ने आज नई दिल्ली में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। आपको बता दें कि पवन काजल कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष होने के साथ ही कांगड़ा जिले की कांगड़ा सीट का प्रतिनिधित्व करते है।
उनके बीजेपी में शामिल होने की अटकलों को देखते हुए बीती रात कांग्रेस आलाकमान ने उन्हें कार्यकारी अध्यक्ष पद से हटा दिया है, वहीं लखविंद्र राणा सोलन जिले की नालागढ़ सीट से विधायक है। दोनों विधायकों के बीजेपी में शामिल होने की सूचना कांग्रेस आलाकमान को काफी समय से मिल रही थी, लेकिन अब जैसे ही दोनों के बीजेपी में जाने की अटकलें तेज हुई, वैसे ही पार्टी ने पवन काजल को पद से हटा दिया।