हिमाचल प्रदेश में हर घर तिरंगा कार्यक्रम में तिरंगे का विद्यार्थियों से नहीं लिया जाएगा शुल्क
हिमाचल। प्रदेश में उच्च शिक्षा निदेशालय ने जिला उपनिदेशकों को निर्देश जारी किए है कि प्रदेश में हर घर तिरंगा कार्यक्रम में तिरंगे का विद्यार्थियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ऐलान किया गया है, कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर में तिरंगा फहराया जाएगा। तिरंगे का मूल्य 20 से 25 रुपये तक का निश्चित किया गया है, लेकिन उच्च शिक्षा निदेशालय ने स्कूल स्तर पर विद्यार्थियों को दिए जाने वाले तिरंगे को मुफ्त में दिए जाने का फैसला किया है।
प्रदेश में 12 अगस्त से पूरे शिक्षण संस्थान में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, इतना ही नहीं बल्कि 12, 13, 14, 15 अगस्त तक तिरंगा .यात्रा पूरे प्रदेशभर में निकाली जाएगी। तिरंगा यात्रा में बच्चों को तिरंगा दिया जाएगा, जिससे बच्चे तिरंगा जागरुकता यात्रा निकालेंगे, वहीं दस अगस्त तक स्कूल व कॉलेजों में देशभक्ति से जुड़ी तमाम गतिविधियां भी होती रहेंगी।
हर घर तिंरगा अभियान को लेकर प्रदेशभर में तिरंगे वितरित होने लग गए है। इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश में भी तिरंगे पहुंचे है। हालांकि प्रदेश में पहुंचे तिरंगों में थोड़ी खराबी देखी गई है, जिसके चलते यहां पर फिर से तिरंगे उपलब्ध कराए जाएंगे। हर घर तिरंगा अभियान को लेकर प्रदेश में हर कोई उत्साहित है, बहुत से इलाकों में तो लोगों ने अपने घरों में तिरंगे फहरा दिए है।