सावन माह का पहला सोमवार आज, हिमाचल प्रदेश के शिवालयों में सुबह से हो रही भोलेनाथ की जयकार

Spread the love

हिमाचल। सावन माह की शुरुआत हो चुकी है, आज सावन महीने का पहला सोमवार है, पहले सोमवार पर हिमाचल प्रदेश के सभी शिवालयों में भक्तों का तांता लगा हुआ है। आज सुबह चार बजे से ही प्रदेश के सभी शिवालयों में भक्तों की लंबी- लंबी लाइनें लगी हुई है। सभी भक्त अपने नंबर का इंतजार कर रहे है। प्रदेश के सभी शिव मंदिरों को भव्य तरीके से सजाया गया है, सुबह से ही भोलेनाथ की जय- जयकारों से मंदरों के हर एक कोने गुंज रहे है, वहीं आज सुबह तीन बजे प्रसिद्ध बैजनाथ मंदिर के कपाट भी खोल दिए गए है।

फूलों से सजाए गए है शिव मंदिर 

कांगड़ा जिले के प्रसिद्ध शिव मंदिर बैजनाथ, इंदौरा के काठगढ़, ब्यास नदी पर स्थित कालेश्वर महादेव, अघंजर महादेव समेत तमात शिव मंदिरों में सुबह से ही भोलेनाथ के जयकारे लग रहे है। मंदिरों में भक्तों की भीड़ को देख मंदिरों को सुबह से लेकर देर रात तक खुला ही रखा जाएगा। तमाम शिव मंदिरों को फूलों से सजाया गया है, वहीं सभी भक्त सुबह से ही भोलेनाथ को दूध, दही, गंगाजल, घी आदि का स्नान करा रहे है।

सुबह से ही लगी है भक्तों की लंबी- लंबी लाइनें 

हर एक मंदिर में सुबह से ही लाइनें लगी हुई है, यह लाइनें बढ़ती ही जा रही है, महिलाओं से लेकर पुरुष, बच्चे सभी भोलेनाथ के दर्शन करने पहुंचे है। मंदिरों में भक्तों की सुरक्षा के तमाम इंतजाम किए गए है, बारिश से लेकर धूप तक से बचाने के लिए टैंट लगाए गए है, साथ ही मंदिरों में भंडारे का भी आयोजन रखा गया है। भक्त मंदिर में दर्शन करने के बाद भंडारे का आनंद भी उठा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *