कॉमनवेल्थ गेम्स का आज चौथा दिन, भारतीय खिलाड़ियों से आज फिर पदक की उम्मीद
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का आज चौथा दिन है, आज भी भारतीय खिलाड़ियों से पदक की उम्मीद है। वेटलिफ्टिंग में अभी तक भारतीय खिलाड़ियों ने 6 पदक जीत लिए है, जिसमें से तीन स्वर्ण पदक है, और दो रजत व एक कांस्य पदक है। कॉमनवेल्थ गेम्स के चौथे दिन भी भारतीय खिलाड़ियों से सभी को पदक की उम्मीद है।
पुरुष हॉकी टीम के मुकाबले पर सभी की नजरें टिकी
बॉक्सिंग में अमित पंघाल व पुरुष हॉकी टीम के मुकाबले पर भी निगाहें टिकी रहेंगी। इंग्लैंड के साथ पुरुष हॉकी टीम का मुकाबला होगा, वहीं टेबल टेनिस में पुरुष टीम सेमीफाइल का मैच नाइजीरिया के साथ खेलेगी। आज गेम्स के चौथे दिन पहले स्विमिंग गेम खेला जाएगा, इसके बाद टेबल टेनिस, जो कि भारत व नाइजीरिया के बीच में खेला जाएगा।
भारतीय खिलाड़ी दिखाएंगे कई खेलों में अपना जलवा
बॉक्सिंग, फिर साइकलिंग, हॉकी यह भारत व इंग्लैंड के बीच होगा। वेटलिफ्टिंग, जूड़ो, स्क्वाश और लॉन एंड बोल्स गेम्स का आज चौथे दिन आयोजन किया गया है। कॉमनवेल्थ गेम्स के चौथे दिन भारतीय खिलाड़ी कई खेलों में अपना जलवा दिखाएंगे।