इस बार हिमाचल प्रदेश के 15 अध्यापकों को किया जाएगा राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित
हिमाचल। प्रदेश के 15 अध्यापकों को इस बार राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा, इसके लिए राज्य सरकार की ओर से चयनित अध्यापकों की सूची जारी कर दी गई है। राज्य शिक्षक पुरस्कार से चयनित सूची में प्रिंसिपल सतीश कुमार, गजेंद्र सिंह ठाकुर और सुरेंद्र सिंह को चयनिय किया गया है, वहीं प्रवक्ता कुलदीप सिंह, राय सिंह रावत, डीपीई विनोद कुमार, टीजीटी प्रदीप कुमार, टीजीटी निशिकांत, डीएम चमन लाल, ओटी चमन लाल, एचटी संजीव कुमार, जेबीटी अच्छर लता, मोहन लाल शर्मा व अनुराधा का नाम आया है।
5 सितंबर को किया जाएगा सम्मानित
5 सितंबर को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में इन सभी को राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा, वहीं राज्यपाल की ओर से इन्हीं शिक्षक पुरस्कार दिया जाएगा। इन शिक्षकों द्वारा वर्ष 2022 में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं दी गई है, साथ ही विद्यार्थियों के शिक्षण में विशेष ध्यान देकर बच्चों का सर्वागीण विकास किया है, जिसके चलते इन्हें राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है। हर बार राज्य शिक्षक पुरस्कार दिया जाता है, इसमें उन शिक्षकों का चयन किया जाता है, जो शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देते है, साथ ही जो बच्चों को शिक्षा देने में रुचि रखते है।