केंद्र सरकार की ओर से हिमाचल प्रदेश को मिले राष्ट्रध्वज की गुणवत्ता खराब, चार जिलों में पहुंचे तिरंगों में 20 प्रतिशत से अधिक कमी

Spread the love

हिमाचल। प्रदेश को केंद्र सरकार द्वारा दिए गए राष्ट्रध्वज यानि तिरंगे में 20 प्रतिशत से ज्यादा कमी देखी गई है। किसी तिरंगे के रंग में कमी देखी गई है, तो कई झंड़ों पर प्रिंटिंग ही सही नही है। कर्मचारियों द्वारा सही तिरंगों की छटाई की जा रही है। तिरंगों की अधिक गुणवत्ता खराब होने की जानकारी केंद्र को दी गई है। आपकों बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआती की गई है, इसमें सम्पूर्ण देश वासियों को अपने- अपने घरों से लेकर स्कूलों, सरकारी व गैर सरकारी प्रतिष्ठानों से लेकर दुकानों आदि सभी जगहों पर तिरंगा फहराने को कहा गया है।

इसी के तहत प्रदेश के 14.83 लाख घरों में तिरंगा फहराया जाएगा। हिमाचल प्रदेश के चार जिले शिमला, ऊना, हमीरपुर और चंबा में वितरित होने वाले तिरंगों में 20 प्रतिशत से ज्यादा कमी देखी गई है। तिरंगों में कमी होने से अब हर घर तिरंगा अभियान में कमी देखी जा सकती है, क्योंकि हर घर तिरंगा अभियान के लिए तिरंगों की प्रिटिंग कराई जा चुकी है। अधिकांश तिरंगे तो ऐसे है जो लगाने योग्य बिल्कुल भी नहीं है। सरकार को इस बारे में जानकारी दी गई है। अधिकांश तिरंगों में कमी होने से अब हर घर तिरंगा अभियान में मुश्किल आ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *