ऊना में हुई वृद्ध महिला की घर में संदिग्ध मौत, घटना के बाद बेटा घर से गायब
हिमाचल। ऊना के जिले नंगड़ा गांव में हड़कंप तब मच गया जब ग्रामीणों को एक वृद्ध महिला की मौत की सूचना मिली। बताया जा रहा है कि 75 वर्ष की महिला की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है और वृद्ध महिला की मौत के बाद से उनका बेटा भी घर से गायब बताया जा रहा है जिससे महिला की मौत का पूरा शक गायब बेटे पर ही जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही ऊना पुलिस की मौके पर पहुंची ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है साथ पुलिस मामले के छानबीन में जुटी हुई है। पुलिस ने जानकारी जुटाने के बाद मृतक महिला की पहचान 75 वर्षीय मेहरो देवी पत्नी हरमेश चंद निवासी नंगड़ा जिला ऊना के तौर पर की है।
जानकारी के अनुसार वृद्ध महिला अपने बेटे रोहित के साथ में उसके घर में रहा करती थी तो जब आज सुबह महिला सो कर अपने समय पर नहीं उठी तो पड़ोसियों ने घर में जाकर देखा तो महिला बेसुद हालत में पड़ी हुई थी जिसके सूचना पड़ोसियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद मौक पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और मामले जांच पड़ताल शुरु कर दी है अब सभी महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत का कारण पता चल पाएगा।