हिमाचल के भाजपा प्रदेश मीडिया सह प्रभारी ने किया मिलन समारोह का आयोजन

Spread the love

हिमाचल। प्रदेश के भाजपा प्रदेश मीडिया सह प्रभारी रजत ठाकुर द्वारा 22 मई 2022 को चंडीगढ़ में मिलन समारोह का आयोजन किया गया है, जिसमें धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले सभी लोगों को सादर आमंत्रित किया गया है, साथ ही जो वर्तमान में चंड़ीगढ़ में निवास कर रहे है, उन सभी को पूरे परिवार सहित आमंत्रित किया गया है।

मिलन समारोह का आयोजन चंडीगढ़ में रखा गया है। चंडीगढ़ के होटल आउटर में समारोह का आयोजन किया गया गया है। होटल की लोकेशन S.C.O.1-2-3 सेक्टर -17 A चंडीगढ़ है। मिलन समारोह आयोजन 22 तारीख की शाम को 6 बजे शुरु होगा। 6 बजे तक सभी धर्मपुर क्षेत्र निवासी चंडीगढ़ के आउटर होटल में एकत्रित हो जाएंगे, साथ ही सभी मित्रों को संध्याकालिन प्रीति भोज का आयोजन भी होटल आउटर में किया गया है।

सभी मित्र यहां एकत्रित होकर मिलन समारोह के आयोजन में शामिल होने के साथ ही एक साथ भोजन का लुप्त भी उठाएंगे। धर्मपुर मित्रों के लिए खास तौर पर इस मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। सभी मित्रों का उपस्थिति समारोह में चार चांद लगा देगी। 22 मई के मिलन समारोह में काफी लोगों के आने की संभावना है। सभी मित्र आपस में एक- दूसरे से मिलेंगे, वहीं कुछ तो ऐसे भी होंगे, जो काफी समय बाद एक- दूसरे से मिलेंगे। आप सभी कार्यकर्ताओं से विनती है, कि आप इस मीटिंग में उपस्थित होकर आने वाले इलेक्शन की समीक्षा करें और एकजुट होकर आगे बढ़े।  किसी का यदि कोई कार्य हो तो उसकी  एप्लीकेशन लिख लाएं। जो कार्य करने का होगा उसे जरूर पूरा किया जाएगा।

आप सभी भलीभांति जानते हैं कि धर्मपुर जैसे क्षेत्र में कितना डेवलपमेंट हुआ हैं, व आगे भी निरंतर होता रहेगा। आज धर्मपुर विधान सभा का नाम पूरे नॉर्थ मे गुजंता हैं ठाकुर साहब ने जो विकास की गंगा बहाई हैं, उसे संभालना हमारा दाइत्व हैं। आगे हमारा विधान सभा क्षेत्र केैसा होना चाहिए इसकी रूपरेखा हमें बनानी होगी, क्योंकि अब वो टाइम आ गया है  जब एकजुट होकर आगे बढ़ना है। सबका साथ सबका विकास इसी नारे को बुलंद करते हुए आगे चलते जाना हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *