हिमाचल प्रदेश में 10 अगस्त को हुए पंचायती उपचुनाव का नतीजा घोषित, बीजेपी समर्थित लेखराज की भारी मतों से हुई जीत
हिमाचल। प्रदेश में बीते 10 अगस्त को पंचायतों में उपचुनाव के लिए वोटिंग हुई थी, जिसका आज परिणाम घोषित हो गया है, भाजपा समर्थित उम्मीदवार लेख ठाकुर को भारी मतों से जीत मिली है। जीत के बाद अब लेखराज को बीडीसी सदस्य चुन लिया गया है। लेखराज को मौजूदा भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह का काफी करीबी बताया जाता है। लेखराज ठाकुर ने अपने प्रतिद्वंदी को 550 से भी ज्यादा वोटों से हराया है। लेख राज ठाकुर को 1009 मत प्राप्त हुए है। कांग्रेस समर्थित दो प्रत्याशियों को लेखराज ठाकुर ने मात दी है। लेखराज ठाकुर को लंगेहड़ पंचायत के बारल से 50 वोट, लंगेहड़ से 75 वोट, ग्यू से 148, चौकी 147, चह-2 से 173, पुतली फाल्ड से 127, और अपने गांव टौरजाजर से 289 वोट मिले है, वहीं कांग्रेस समर्थित राकेश दूसरे नंबर पर रहे है। राकेश चह निवासी है, उन्हें बारल से 15 वोट, लगैंहड़ से 11, चौकी से 54, चह-2 से 60, पुतली फाल्ड से 159 व टौर जाजर से 135 वोट मिले है। कांग्रेस समर्थित जगदीश ठाकुर तीसरे नंबर पर रहे है। जगदीश ठाकुर को अपने गांव ग्यूण से सर्वाधिक 162 वोट मिले है।
बारल से 84 और लगैंहड़ से उन्हें 70 वोट मिले है। हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले धर्मपुर सीट से बीजेपी प्रत्याशी लेखराज ठाकुर को जीत मिलना बीजेपी पार्टी के लिए सुखद संदेश है। जनवरी 2021 में यहां पर बीडीसी की सीट पर डॉ. चंद्र कांत तिवारी विजयी हुए थे, जिसके बाद किसी निजी कारण के चलते उन्होंने सीट से इस्तीफा दे दिया था, इसके बाद अब यहां पर बीडीसी की सीट पर दोबारा चुनाव हुए है, जिसमें भाजपा समर्थित लेखराज ठाकुर को जीत मिली है। तीन पंचायतों से पड़े वोट में कुल 2257 वैध वोट पोल हुए, वहीं 6 लोगों ने नोटा भी दबाया, और 19 वोटों अमान्य घोषित किया गया।