भाई- बहन के प्यार से भरा त्योहार रक्षाबंधन आज, राखी लेकर भाईयों के घर पहुंची बहनें
आज भाई और बहन के प्यार से भरा त्योहार रक्षाबंधन है, आज के दिन सभी बहनें अपने भाई को राखी बांधने अपने मायके पहुंची है। रक्षाबंधन के दिन सभी बहनें अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांधकर रक्षा का वचन लेती है। आज बहनें भाईयों की कलाई पर राखी बांध रही है, और भाई अपनी बहनों को महंगे- महंगे तोहफे भेंट स्वरुप दे रहे है, वहीं प्रदेश सरकार द्वारा भी आज महिलाओं को रक्षाबंधन के दिन तोहफा दिया गया है। अपने मायके जाने वाली बहनों को सरकार ने मुफ्त में यात्रा करने का तोहफा दिया है, आज के दिन महिलाओं से किराया नहीं लिया जाएगा। यह सेवा सिर्फ प्रदेश के अंदर ही अंदर लागू की गई है।
यह योजना पूरे 24 घंटे तक चालू रहेगी, वहीं इस योजना का लाभ सिर्फ महिलाओं को मिलेगा। महिलाओं के साथ उनके बच्चे या फिर घर के अन्य सदस्यों से पूरा किराया लिया जा रहा है। महिलाएं प्रदेश सरकार की ओर से यह तोहफा पाकर काफी खुश है। रक्षाबंधन के इस पर्व पर भाई बहन एक- दूसरे से मिलकर व बहनें भाईयों को राखी बांधते हुए काफी खुश नजर आ रही है। सावन माह की रिमझिम बारिश के साथ आया रक्षाबंधन का यह त्योहार सभी भाई- बहनों की जिंदगी में मिठास घोल रहा है। घर एक घर में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। सभी को रक्षाबंधन पर्व की ढेरों शुभकामनाएं