पुणे की साइकिलिस्ट प्रीति बनी लेह-मनाली का 55 घंटे में 427 किमी दूरी का सफर तय करने वाली देश की पहली महिला
हरियाणा। प्रदेश में पुणे की 45 वर्षीय साइकलिस्ट प्रीति ने लेह मनाली मार्ग पर एक रिकॉर्ड दर्ज किया है। उन्होंने मात्र 55 घंटे में 427 किमी की दूरी तय कर देश को महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया है। रोमांच से भरे दुनिया के रोमांचक और सामरिक मार्ग पर साइकिल में सफर करने वाली प्रीति ने देश की पहली महिला बनी है। प्रीति यह रेसगिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज की जाएगी। यह अभियान प्रीति ने नॉनस्टॉप हाई एल्टीट्यूड में इस सफर को तय किया है। जिसके बाद प्रीति के मनाली पहुंचने पर 38 बीआरटीएफ की तरफ से स्वागत भी किया गया। बीआरओ कमांडर कर्नल शबरिश वचाली ने महिला को बधाई भी दी।
आज प्रीति ने 38 बीआरटीएफ के कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस से हुई बातचीत के दौरान बताया कि लेह से मनाली का सफर 55 घंटे में पूरा किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि साइकिल रेस का उद्देश्य देश को महिला सशक्तिकरण का संदेश देना था। साथ ही बीआरओ और लोगों के बीच में समन्वय बिठाना रहा है। प्रीति ने कहा कि इस रेस को सफल बनाने मेंस उन्हें बीआरओ का यथासंभव सहयोग मिला है। यह सफर जो लेह से मनाली तक का था उसका लक्ष्य 60 घंटे रखा गया था लेकिन इस सफर के पांच घंटे पहले ही पूरा कर दिया।