विश्व योग दिवस पर हिमाचल के कई अलग-अलग क्षेत्रों में किया गया कार्यक्रम का आयोजन

Spread the love

हिमाचल। प्रदेश भर में आज विश्व योग दिवस पर कई जगहों पर योग के लिए कार्यक्रम आयोजित किए गए । प्रदेश के कांगड़ा जिले के किला में मुख्य रुप से केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल की तरफ से योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके मुख्यातिथि इस कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान रहे। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री के साथ 250 लोगों ने भी सुबह योग किया । इसके अलावा कार्यक्रम में प्रदेश के वन मंत्री राकेश पठानिया भी शामिल हुए। इस साल योग दिवस की योग फॉर ह्यूमेनिटी यानि मानवता के लिए योग है कई जिलों में स्कूलों में व कई इलाकों में योग कार्यक्रम आयोजित किए गए।

भारत को योग गुरु कहा जाता है इस कारण आयुष मंत्रालय के भारत सरकार ने 21 को इस दिवस को खास तौर पर मनाने का प्रण लिया गया है। जिसके लिए देश भर में मुख्य तौर पर 75 प्रतिष्ठित स्थानों का चयन किया गया है जो कि ऐतिहासिक दृष्टि से व पुरातात्विक दृष्टि से बहुत ही जरूरी है इसी के बाबत हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के प्रसिध्द पुरातात्विक स्थान कांगड़ा के किले में भी आज देश का आठवां योग दिवस मनाया जा रहा है। जिसमें कि हिमाचल प्रदेश का केंद्रीय विश्वविद्यालय नोडल अभिकरण के तौर पर अपनी भूमिका निभा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *