राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हिमाचल प्रदेश के तीन शिक्षकों को किया राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित
हिमाचल। प्रदेश के तीन शिक्षकों को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया, तो वहीं 16 शिक्षकों को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने राजभवन शिमला में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया। बीते दिन शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में इन सभी को पुरस्कृत किया गया। चंबा जिले से युद्धवीर टंडन, शिमला से वीरेंद्र कुमार व ठियोग से अमित कुमार को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
शिक्षकों को किए गए हिमाचली टॉपी, शॉल व स्मृति चिह्न भेंट
शिक्षकों को पुरस्कार के साथ ही हिमाचली टॉपी, शॉल व स्मृति चिह्न भेंट स्वरुप दिए गए। राष्ट्रीय पुरस्कार व राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार के लिए उन शिक्षकों का चयन किया गया, जो शिक्षा के क्षेत्र में अपना अच्छा विस्तार कर रहे है, साथ ही जो बच्चों का शिक्षण क्षेत्र में अग्रिम विकास करने की ओर प्रयासरत है।
भारतीय संस्कृति में प्रथम स्थान शिक्षक का
बीते दिन शिक्षक दिवस के अवसर पर इन सभी शिक्षकों को सम्मानित किया गया, वहीं राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ ने शिक्षकों को सम्मानित करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में सबसे पहला स्थान शिक्षक का माना जाता है, एक शिक्षक के कारण ही देश का सर्वागींण विकास होता है। शिक्षक ही समाज का सही मार्गदर्शक होता है। एक शिक्षक द्वारा दिए गए ज्ञान के आधार पर ही आज भारतीय संस्कृति में इतने बदलाव के साथ ही देश अग्रिम राज्यों में शामिल होने जा रहा है।