हिमाचल प्रदेश के सरदार पटेल विश्वविद्यालय में 11 कोर्सों में से अब 9 कोर्सों की ही कक्षाएं होंगी शुरु
हिमाचल। प्रदेश के सरदार पटेल विश्वविद्यालय में 11 कोर्सों की कक्षाएं शुरु होती है, लेकिन इस बार यहां पर 11 कोर्सों में से सिर्फ 9 कोर्सों की ही कक्षाएं शुरु की जाएंगी। विद्यार्थियों ने केवल 9 ही कोर्सों में रुचि दिखाई है, 2 विषयों में विद्यार्थियों ने आवेदन नहीं किया है। दो विषय जिनमें कक्षाएं शुरु नहीं की जाएंगी, वह एमबीई और पब्लिक एड विषय है। इन दोनों विषयों में बच्चों के रुचि न दिखने के कारण इस साल यह दोनों कक्षाएं बंद रहेंगी। बाकी 9 विषयों की कक्षाएं 22 अगस्त से शुरु की जाएगी।
विद्यार्थियों ने नहीं दिखाई दो विषयों में रुचि
काउंसलिंग दो बार की गई, जिसमें चंद बच्चों ने ही इन विषयों में आवेदन किया, अब कक्षा चलाने के लिए जरुरी संख्या न होने से इन विषयों की कक्षाएं शुरु नहीं की जा रही है। विवि प्रशासन द्वारा फैसला लिया गया है कि एमबीई और पब्लिक एड विषय में छात्रों की रुचि को न देखते हुए 22 अगस्त से बाकी 9 विषयों की कक्षाएं शुरु कर दी जाएंगी।
दोनों कोर्स के लिए 30- 30 आरक्षित
आपको बता दें कि इन दोनों विषयों में बहुत ही कम आवेदन होने के कारण इन विषयों की कक्षाएं शुरु नहीं की जा रही है। हालांकि विद्यार्थियों द्वारा इन विषयों में क्यों रुचि नहीं दिखाई गई, इसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। विवि द्वारा दोनों कोर्स के लिए 30-30 सीटे आरक्षित की गई थी।