हिमाचल प्रदेश में रक्षाबंधन पर सरकार की ओर से महिलाओं को एचआरटीसी की बसों में दी जाएगी मुफ्त यात्रा

Spread the love

हिमाचल। प्रदेश में सरकार की ओर से रक्षाबंधन पर महिलाओं को तोहफा दिया जा रहा है, जिसमें सरकार द्वारा फैसला लिया गया है, कि रक्षाबंधन पर एचआरटीसी की बसों में महिलाओं को मुफ्त सेवा दी जाएगी। महिलाओं से रक्षाबंधन पर किराया नहीं लिया जाएगा। हालांकि यह सेवा सिर्फ महिलाओं को दी जा रही है, यदि महिलाओं के साथ उनके बच्चे, पति या फिर परिवार का कोई भी अन्य सदस्य रक्षाबंधन पर यात्रा करेगा, तो उनसे उचित किराया वसूला जाएगा।

महिलाएं सरकार की ओर से मिले इस तोहफे से बेहद खुश है। आपको बता दें कि यह सेवा सिर्फ प्रदेश के अंदर ही लागू की गई है, यदि आप दूसरे राज्यों में जाते है तो तब यह सेवा नहीं दी जाएगा। सिर्फ प्रदेश के अंदर ही अंदर सेवा का आनंद ले सकते है। रक्षाबंधन के दिन सभी महिलाएं अपने भाईयों को राखी बांधने के लिए अपने मायके जाती है।

भाई- बहन के इस प्यार भरे त्योहार का पूरे साल भर से बहनें इंतजार करती है, वहीं इस त्योहार पर सरकार की ओर से बहनों को मुफ्त यात्रा करने का तोहफा दिया गया है, जिससे महिलाएं काफी खुश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *