ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने अपने नाम की एक और ऐतिहासिक उपलब्धि

Spread the love

ओलंपिक चैंपियन भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने अपने नाम एक और ऐतिहासिक उपलब्धि कर दी है, नीरज ने लुसाने डायमंड लीग 2022 में 89.08 मीटर के पहले थ्रो से लुसाने डायमंड लीग जीतकर अपने नाम एक और ऐतिहासिक जीत कर ली है। नीरज ने लुसाने डायमंड जीतकर भारत का नाम एक बार फिर सुनहरे अक्षरों में लिख दिया है। नीरज चोपड़ा लुसाने डायमंड लीग 2022 जीतने वाले भारत के पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए है। नीरज के इस उपलब्धि से सभी भारतीय गर्व महसूस कर रहे है। सभी भारतीयों के चेहरे पर नीरज की इस जीत की खुशी देखी जा रही है।

डायमंड लीग जीतने वाले देश के पहले भारतीय खिलाड़ी बने है नीरज चोपड़ा। नीरज चोपड़ा से पहले डायमंड लीग में शीर्ष तीन पर रहने वाले एकमात्र भारतीय डिस्कस थ्रोअर विकास गौड़ा भी है। यह शीर्ष तीन पर रहे है। विकास गौड़ा डायमंड लीग मीटिंग में 2012 में दो बार न्यूयॉर्क में और दोहा में 2014 में दूसरे स्थान पर रहे, और 2015 में शंघाई व यूजीन में तीसरे स्थान पर रहे, वहीं नीरज चोपड़ा ने पहले ही थ्रो में 89.08 का थ्रो लगाकर लुसाने डायमंड लीग 2022 को जीतकर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *