धर्मपुर के ह्दय सम्राट रजत ठाकुर ने पंचायती राज प्रकोष्ठ पंच परमेश्वर प्रशिक्षण वर्ग मंडल में लिया भाग
हिमाचल। प्रदेश भाजपा मीडिया सह प्रभारी धर्मपुर के ह्दय सम्राट मृदुभाषी रजत ठाकुर ने आज पंचायती राज प्रकोष्ठ पंच परमेश्वर प्रशिक्षण वर्ग मंडल में भाग लिया।
यह प्रशिक्षण जोगिंद्र नगर में किया गया, जिसमें स्थानीय विधायक प्रकाश राणा व जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा भी शामिल हुए।
हिमाचल प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रशिक्षण वर्ग का संचालन किया गया था, जिसमें दिग्गज नेताओं से लेकर स्थानीय लोग तक शामिल हुए। प्रशिक्षण वर्ग के सभी आयोजकों व पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं का पार्टी द्वारा आभार व्यक्त किया गया। धर्मपुर के ह्दय सम्राट से मिलने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ी थी। रजत ठाकुर की जय- जयकार के नारे भी यहां पर लगाए गए। अक्सर लोग रजत ठाकुर को अपना स्नेह देते हुए दिखाई देते है। रजत ठाकुर के सरल स्वभाव को हर कोई पसंद करता है। आज भी रजत ठाकुर को सुनने के लिए लोग बेताब हो रहे थे।