हिमाचल प्रदेश की वन संपदा के लिए राहत लेकर आया मानसून, फायर सीजन हुआ खत्म

Spread the love

हिमाचल। प्रदेश में मानसून ने अपनी दस्तक दे दी है, बारिश होने से एक ओर लोगों को राहत मिली है, तो वहीं दूसरी ओर मानसून वन संपदा के लिए भी राहत लेकर आया है। भीषण गर्मी के प्रकोप से जहां लोग झूलस रहे थे, तो वहीं वन संपदा भी इस झूलसन से बच नहीं पाई थी। दरअसल जंगलों में इस बार आग लगने से वन संपदा को काफी नुकसान हुआ है, जीव- जंतुओं से लेकर कई पेड़ आग में जलकर राख हो गए।

वन विभाग के कर्मचारियों को दिया जाएगा अवकाश

प्रदेश का कोई भी हिस्सा इस फायर से बच नहीं पाया था, आग का प्रकोप हर जगह फैला हुआ था। आग लगने से वन संपदा के साथ ही दमकल विभाग के कई कर्मचारी तक आग में झुलस गए थे, वहीं कई कर्मचारियों की मौत तक हुई। मानसूनी सीजन वन संपदा के लिए राहत लेकर आया है, साथ ही अब वन विभाग के कर्मचारियों को राहत के तौर पर अवकाश भी दिया जाएगा।

तीन महीने से अवकाश पर लगी थी रोक

इससे पहले फायर सीजन के चलते कर्मचारियों को अवकाश नहीं दिया गया था। जिन जंगलों में पेड़ आग से जले है, उन जंगलों में अब मानसून की बारिश पड़ने से जल्द ही हरियाली आने वाली है, वन संपदा को फिर से हरा- भरा देख सकते है। तीन महीने से वन विभाग के कर्मचारियों के अवकाश पर रोक लगाई गई थी। वनों में लगी आग के कारण लगभग 22982.10 हेक्टेयर क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *