स्विटजरलैंड में 25 देशों की महिलाओं के साथ मनाली की आंचल ठाकुर ने एललेनहार्न चोटी पर लहराया तिरंगा

Spread the love

हिमाचल। प्रदेश की मनाली की बेटी आंचल ठाकुर ने स्विटजरलैंड की चोटी पर एललेनहार्न में भारत का तिरंगा फहरा कर फतह हासिल की है। मनाली की रहने वाली आंचल ठाकुर ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी सफलता की खुशियों साझा किया है आंचल बताती हैं कि 25 देश की 80 महिलाओ के साथ उन्होंने बीते दिन एललेनहार्न की चोटी पर भारतीय झंडे को लहराकर विश्व रिकार्ड बनाया है।

महिलाओं के इस विश्व रिकार्ड अभियान में राजपूत के तौर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने पर आंचल गर्व महसूस कर रही हैं। आंचल ने अपनी इस सफलता का सारा श्रेय अपने परिवार औऱ दोस्तो को दिया है।

आंचल ने कहा कि हांलाकि उनको स्कीइंग के ढ़लानों के ही अपने जौहर दिखाने का हुनर प्राप्त हुआ है लेकिन यह अभियान उनके लिए काफी अच्छा रहा है, आंचल बोली कि जब उन्होंने 2018 में तुर्की में उन्होंने पहली बार अंतराष्ट्रीय मेडल पाकर जीत हासिल की थी तो पीएम मोदी ने सोशल मीडिया के जरिए उनको बधाई दी थी।

आंचल ने कहा कि जब उन्होंने पीएम को बताया था कि वह उस रोशन ठाकुर की बेटी हैं जिन्होंने उनको सोलंगनाला में पैराग्लाइडिंग सिखाई थी, तो पीएम काफी खुश हुए थे।

आंचल के बताया कि वह आगे भी स्कीइंग के इस क्षेत्र में अपनी प्रतिभा को इसी तरह से दिखाती रहेंगी और देश का नाम रोशन करेंगी। साथ ही उनको स्विटजर्लैंड में उनको इस अभियान माध्यम से काफी कुछ सीखने को मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *