जिला शिमला के कोटखाई में तेंदुए ने एक 20 वर्षीय युवक पर किया हमला, बुरी तरह घायल हुआ युवक
हिमाचल। शिमला जिले के कोटखाई में तेंदुए ने एक 20 वर्षीय युवक पर हमला किया है, तेंदुए के हमले से युवक बुरी तरह घायल हो रखा है। युवक की पीठ और बाजुओं पर गहरे निशान बने हुए है। घटना रात के समय की है, रात को तेंदुए ने अचानक से एक युवक को झपट लिया, युवक की चीखने की आवाज सुन लोगों ने शोर मचाकर तेंदुए के चंगुल से युवक को तो बचा लिया, लेकिन तेंदुए ने उसे बुरी तरह घायल कर रखा है। युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
स्थानीय लोगों द्वारा वन विभाग से आग्रह किया गया है, कि इस तेंदुए को पिंजरा लगाकर जल्द से पकड़ दिया जाए। 20 वर्षीय युवक को तेंदुए के पकड़ने के बाद लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है, लोग घरों से निकलने से भी डर रहे है। अब तेंदुए के मुंह में इंसान का खून लग चुका है, जिसके चलते वह दूसरा हमला जरुर करेगा, यही सब सोच लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे, और वन विभाग से लगातार तेंदुए को पकड़ने की गुहार लगा रहे है।
यह तेंदुआ काफी दिनों से खुलेआम घूमता हुआ दिखाई दिया है, लोगों ने उस समय भी वन विभाग को इसके सरेआम घूमने की सूचना दी थी, लेकिन वन विभाग ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। अब युवक पर हमला करने के बाद इसे पकड़ने की तैयारी की जा रही है। लोगों में लगातार दहशत का माहौल बना हुआ है।