जिला सिरमौर के पांवटा साहिब शिलाई गुम्मा नेशनल हाईवे पर हुआ भूस्खलन, दोनों तरफ फंसे वाहन
हिमाचल। प्रदेश के जिला सिरमौर के पांवटा साहिब शिलाई गुम्मा नेशनल हाईवे 707 पर भूस्खलन हुआ है, जिससे मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया है। हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी- लंबी लाइने लगी हुई है। यातायात को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। पांवटा साहिब शिलाई गुम्मा नेशनल हाईवे पर कई दिनों से काम चल रहा है, जिसके चलते यहां पर भूमि का कटान किया जा रहा है। इन दिनों बारिश का सिलसिला लगातार जारी है, जिस कारण भूमि कटान होने से भूस्खलन हो रहा है।
जगह- जगह पर भूमि कटान होने से भूस्खलन हुआ है। पांवटा साहिब मार्ग पर भूस्खलन होने से बड़े वाहनों से लेकर छोटे वाहन तक फंसे रहे। मार्ग को साफ करने का कार्य जारी है, वहीं सेब सीजन होने से भी सेब से भरे कई ट्रक यहां पर फंस रखे है। लोगों का जाम में खड़े रहने से हाल बुरा चल रहा है।
मार्ग पर भूमि कटान के चलते कई जगहों पर भूस्खलन हुआ है, जिसके चलते नेशनल हाईवे के अधिकारियों तथा निर्माण कर रही कंपनियों को मार्ग बहाल करने में काफी समय लग गया। लगभग 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कई जगह पर मार्ग को खोला गया।