कांगड़ा उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने किया आइटीआइ महिला वर्ग की 30वीं राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ
हिमाचल। शाहपुर आइटीआइ खेल मैदान में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों की महिला वर्ग की 30वीं राज्य स्तरीय खेल- कूद प्रतियोगिता का आज आयोजन किया गया। उपायुक्त कांगडा डॉ. निपुण जिंदल द्वारा प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। यह खेल- कूद प्रतियोगिता चार दिनों तक चलेगी, इसमें प्रदेश के 11 जिलों के लगभग 500 प्रतिभागी तथा आफिशियल द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा।
खो- खो, बॉलीबाल आदि खेलों में छात्राएं दिखाएंगी जौहर
इस खेल- कूद प्रतियोगिता में खो- खो, बॉलीबाल, कबड्डी तथा बैटमिंटन जैसे आदि खेलों में छात्राएं अपनी टीम के साथ जौहर दिखाएंगी। उपायुक्त कांगडा डॉ. निपुण जिंदल द्वारा बताया गया कि खेल खेलने से शरीर स्वस्थ रहता है, तथा मन को भी स्वस्थ बनाता है। खेल को खेल की भावना से ही खेलना चाहिए, इसमें प्रतिस्पर्धा जैसी चीजे नहीं आनी चाहिए। हर एक टीम को अपनी टीम में खेलने के साथ ही दूसरी टीम को किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचाया जाना चाहिए।
प्रतियोगिता को जीतने से ज्यादा जरुरी उसमें भाग लेना हैं
खेलों लेकिन खेल की तरह, किसी दूसरी की भावनाओं को ठेस पहुंचाकर नहीँ। खेलों में सबसे महत्वपूर्ण खेलों का पालन करना चाहिए। डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि प्रतियोगिता में जीतना ही जरुरी नहीं होता है, उससे जरुरी होता है, प्रतियोगिता में भाग लेना। आप प्रतिभाग कर रहे है, यहीं सबसे बडी बात होती है। डॉ जिंदल ने दीप प्रज्वलित करके खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।