कॉमनवेल्थ गेम्स के पांचवें दिन भारतीय बैडमिंटन टीम को मलेशिया के हाथों करना पड़ा हार का सामना
कॉमनवेल्थ गेम्स के पांचवे दिन भारतीय बैडमिंटन टीम और मलेशिया के बीच फाइनल मैच खेला गया, जिसमें मलेशिया ने भारतीय टीम को 3-1 से हरा दिया। जहां सभी को भारतीय बैडमिंटन टीम से स्वर्ण पदक की उम्मीद थी, वहीं भारतीय टीम का राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने का सपना अधूरा ही रह गया, और यह लगातार दूसरी बार हुआ है। स्वर्ण पदक की उम्मीद के बीच सभी को रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा।
2018 में भारतीय बैडमिंटन टीम द्वारा गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता गया था, उस समय फाइनल मैच में भारत ने मलेशिया को हराया था। बैडमिंटन टीम ने खेल के पांचवे दिन रजत प्राप्त किया, वहीं भारतीय महिला लॉन बॉल टीम व पुरुष टेबल टेनिस टीम ने स्वर्ण पदक जीत भारत के नाम किया।
राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत ने कुल 13 पदक जीत लिए है, बर्मिघम में खेले गए राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को 5 स्वर्ण पदक मिले है, जो मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा, अंचिता शेउली, महिला लॉन बॉल टीम, टेबल टेनिस पुरुष टीम ने दिलाए है।
इसी के साथ 5 रजत मिले है, जो संकेत सरगरी, बिंदियारानी देवी, सुशीला देवी, विकास ठाकुर, भारतीय बैडमिंटन टीम ने दिलाए है, वहीं 3 कांस्य भी भारत को मिले है, जो गुरुराजा पुजारी, विजय कुमार यादव और हरजिंदर कौर ने दिलाए है।