राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत ने जीते कुल 61 पदक, जानिए किस- किस खेल में मिली उपाधि

Spread the love

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत ने कुल 61 पदक जीते है, वहीं 2018 में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने कुल 66 पदक जीते थे, इस बार 5 पदक से भारत पीछे रह गया, लेकिन इस बीच भारत को बड़ी उपाधि भी मिली है। जहां पहले कभी भारतीय महिला क्रिकेट टीम को कॉमनवेल्थ गेम्स में खेलने का मौका नहीं मिला था, वहीं इस बार टीम को मौका भी मिला, और टीम ने पहली बार राष्ट्रमंडल खेल में शानदार प्रदर्शन भी दिखाया। हालांकि फाइनल मुकाबले में महिला टीम ऑस्ट्रेलिया से हार गई, लेकिन टीम ने रजत पदक पाकर यह सिद्ध कर दिया है, कि आने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में टीम स्वर्ण पदक जीत के रहेगी।

आइए जानते है किस- किस खेल में मिले पदक

कुश्ती में भारतीय टीम को 12 पदक मिले है, जिसमें से छह स्वर्ण है, और एक रजत, पांच कांस्य शामिल है।

वेटलिफ्टिंग में 10 पदक मिले है।

एथलेटिक्स में 8 पदक टीम को मिले है, जिसमें से एक स्वर्ण, चार रजत व तीन कास्य है।

बॉक्सिंग में 7 पदक प्राप्त हुए है। तीन स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक टीम को मिले है।

टेबल टेनिस में टीम को 7 पदक मिले है। चार स्वर्ण, एक रजत व दो कांस्य इसमें शामिल है।

बैडमिंटन में 6 पदक मिले है, जिसमें तीन स्वर्ण, एक रजत व दो कांस्य शामिल है।

जूडो में 3 पदक मिले है। दो रजत व एक कांस्य पदक।

लॉन बॉल में 2 पदक मिले है।

हॉकी में 2 पदक मिले है।

स्क्वैश में 2 पदक जीते है। दोनों कांस्य है।

पैरा पावरलिफ्टिंग में 1 पदक मिला है, जो कि स्वर्ण पदक है।

क्रिकेट में भारतीय महिला टीम ने 1 पदक जीता है, जो कि रजत है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *