मंडी में पति की मारपीट से परेशान महिला ने की आत्महत्या, आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
हिमाचल। प्रदेश के मंडी जिले के द्रंग हलके के टांडू गांव में एक महिला ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसकी शिकायत मृतका की मां शीला देवी ने पुलिस को दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि बीती रात के करीब आठ बजे महिला खाना खाने के बाद अपने कमरे में चली गई थी। जिसके बाद महिला ने कमरे में जाकर फांसी का फंदा लगा दिया और महिला के बड़े बेटे संतोष ने महिला को कमरे में फंदे से लटकते हुए देखा तो उसने शोर मचा दिया। उसके बाद उसने अपने छोटे भाई की मदद लेकर किसी तरह से महिला को फंदे से नीचे उतार कर जोनल के अस्पताल मंडी में ले गया।
लेकिन जब वह महिला को लेकर अस्पताल पहुंचा तो डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। मृतका की मां शीला देवी ने कहा कि उसकी बेटी की शादी 25 साल पहले टांडू गांव के निवासी गोपाल से हुई थी। गोपाल एक राजमिस्त्री का काम करता है। मृतका की मां ने बताया कि वह महिला को परेशान करता था और साथ ही मारपीट भी करता था। इसलिए महिला ने यह कदम उठाया।