इन दिनों हिमाचल प्रदेश घूमना है तो करें इन सुरक्षित पर्यटक स्थलों का रुख, भूस्खलन से लेकर बाढ़ तक का कोई खतरा नहीं
हिमाचल। प्रदेश में इन दिनों यदि घूमने का प्लान कर रहे हो तो प्रदेश के सुरक्षित पर्यटन स्थल का रुख करे। यहां पर न तो भूस्खलन का खतरा है, और न ही बाढ़ का। हर तरफ से यह सुरक्षित व सुंदर है। एक बार जो पर्यटक यहां पर आ गया, वह यहां दोबारा आना कभी नहीं भूलता। इस पर्यटन स्थल पर कोई खतरा नहीं है, यहां पर पर्यटक अपनी फैमिली के साथ बेखोफ घूम सकते है। यूं तो हिमाचल प्रदेश में बादल फटना, भूस्खलन, बाढ़ आना सभी आम बात है, क्योंकि हिमाचल प्रदेश भूस्खलन की दृष्टि से अतिसंवेदनशील है, लेकिन प्रदेश के वह पर्यटक स्थल जहां इन सब का कोई खतरा नहीं है, वहां पर्यटक इन दिनों घूम सकते है।
आइए जानते है, उन सुरक्षित पर्यटक स्थलों के बारे में
मनाली के अटल टनल रोहतांग से लेकर सिस्यू कोकसर व रोहतांग दर्रे समेत मढ़ी, गुलाबा, सोलंगनाला, हामटा और नग्गर जैसे स्थलों पर इन दिनों आप सुरक्षित घूम सकते है। यहां पर न तो कोई भूस्खलन का खतरा है, और न ही बाढ़ का। अटल टनल रोहतांग भारतीय इंजीनियरिंग का बेजोड़ नमूना है, यह मनाली से लगभग 22 किलोमीटर दूरी पर है। अटल टनल सैलानियों की पहली पसंद है। ठीक ऐसे ही रोहतांग दर्रे का भी पर्यटक दीदार कर सकते है। भले ही पहले यहां पर सफर करना जोखिमों से भरा होता था, लेकिन अब बीआरओ ने इसे डबल लेन कर दिया है, जिसके चलते यहां कोई खतरा नहीं है। ऐसे ही अन्य स्थलों पर भी इन दिनों घूमना सुरक्षित है।