अस्पताल टांडा ने दूसरी आर्गन ट्रांसप्लांट की सफल सर्जरी कर रचा इतिहास

Spread the love

हिमाचल। डॉ राजेंद्र प्रसाद आयुर्विज्ञान महाविद्यालय व अस्पताल टांडा ने एक बार फिर आर्गन ट्रांसप्लांट की सफल सर्जरी कर इतिहास रचा है। इससे पहले मार्च माह में पहली आर्गन ट्रांसप्लांट की सफल सर्जरी टांडा मेडिकल कॉलेज ने की थी, वहीं अब दूसरी सर्जरी की गई, जो कि सफल साबित हुई है। डॉक्टर से लेकर सभी लोग बेहद खुश है। आर्गन ट्रांसप्लांट की दूसरी सफल सर्जरी करने पर संस्थान के प्राचार्य डॉ. भानू अवस्थी द्वारा मेडिकल टांडा संस्थान की टीम को बधाई दी गई।

आर्गन को पीजीआई चंडीगढ़ भेजा गया

आज सुबह धर्मी देवी नामक महिला की टांडा मेडिकल कॉलेज में आर्गन ट्रांसप्लांट की सफल सर्जरी की गई है, सर्जरी के बाद महिला से लिए गए आर्गन को पीजीआई चंडीगढ़ भेज दिया गया है, एक विशेष विमान के माध्यम से आर्गन को भेजा गया। पीजीआई चंडीगढ़ में दो लोगों को महिला के आर्गन ट्रांसप्लांट किए गए है, जिससे दो अन्य को नई जिदंगी मिली है। टांडा मेडिकल कॉलेज के ट्रांसप्लांट सर्जरी डिपार्टमेंट के हेड डॉ. राकेश चौहान द्वारा मामले की जानकारी देते हुए बताया गया कि आज सुबह टांडा मेडिकल में एक 75 वर्षीय महिला की आर्गन ट्रांसप्लांट की सफल सर्जरी की गई है।

दो अन्य लोगों को मिली नई जिदंगी

वहीं महिला के आर्गन ट्रांसप्लांट से दो अन्य लोगों को भी नई जिदंगी मिली है, साथ ही दो लोगों को आंखों की रोशनी भी मिलेगी। परिवार की सहमति से ही महिला की आर्गन ट्रांसप्लांट की सर्जरी की गई है, परिवार के अंग दान करने की सहमति से चार परिवारों में खुशियां लौटी है। आर्गन ट्रांसप्लांट करने वाली महिला व उनका परिवार लोगों के लिए एक मिसाल के रुप में उभरा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *