देशभर की मंडियों में पहुंचा हिमाचल प्रदेश का सेब, सूखे के कारण आकार रह गया छोटा

Spread the love

हिमाचल।  प्रदेश के सेब ने देशभर की मंडियों में अपनी दस्तक दे दी है, अब तक कुल 2.42 लाख सेब की पेटियां बाजारों में पहुंच चुकी है। अभी तक की सारी पेटियों में स्पर वैरायटी के सेब है, वहीं अब रायल सेब का सीजन भी शुरु हो गया है, जिससे जल्द ही रायल सेब की दस्तक भी मंडियों में पहुंचेगी। हालांकि बागवानों को एक चिंता सताए जा रही है, दरअसल सूखे के कारण इस बार सेब का आकार छोटा रह गया है।

सेब के रंग में नहीं आई कोई कमी 

जिस मुकाबले सेब का आकार होना चाहिए था, उसके मुकाबले सेब छोटे आकार का रह गया है, लेकिन इस बीच सहुलियत की बात यह है कि सेब पर किसी प्रकार का कोई दाग नहीं है, और न ही सेब के रंग में कोई कमी आई है। यदि सेब दागदार या रंग में कमी आती तो इस बार बागवानों को सेब के दाम में मायूसी देखने को मिलती।

अगस्त से शुरु होगा रायल सेब का सीजन 

रंगदार व दाग न होने के कारण सेब का संतुलन सही बैठ गया। रायल सेब का सीजन अभी अगस्त में शुरु होगा, जिससे कयास लगाए जा रहे है कि स्पर वैरायटी के सेब के मुकाबले रायल सेब का आकार सही होगा। पिछले वर्ष 3.43 करोड़ पेटी सेब का उत्पादन हुआ था, वहीं इस बार उम्मीद है कि साढ़े तीन करोड़ पेटी का उत्पादन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *