हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से धर्मशाला में निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा, बोर्ड अध्यक्ष फहराएंगे 40 फीट ऊंचा तिरंगा
हिमाचल। प्रदेश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है, इसके तहत लोग विभिन्न स्थानों पर तिरंगा यात्रा निकालकर देश को आजादी दिलाने में शहीद हुए बलिदानियों के परम बलिदान को याद कर रहे है। बलिदानियों की याद में हर घर तिरंगा अभियान का भी आयोजन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लोगों से आहान किया गया है, कि इस बार आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सभी लोग अपने- अपने घरों से लेकर सार्वजनिक व निजी स्थानों पर सभी जगह तिरंगा फहराकर आजादी का अमृत महोत्सव मनाए। इसी कड़ी में आज प्रदेश के धर्मशाला शहर में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।
यह तिरंगा यात्रा हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से निकाली जाएगी, यह यात्रा शिक्षा बोर्ड कार्यालय से शुरु होकर कहचरी चौक तक जाएगी। स्कूल शिक्षा बोर्ड कार्यालय परिसर में बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार द्वारा इसके बाद झंडा फहराया जाएगा। यह झंडा लगभग 40 फीट ऊंचा फहराया जाएगा।
तिरंगा यात्रा में प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सदस्यों के साथ ही शहर के तीन निजी स्कूलों के बच्चे भी शामिल होंगे, वहीं आज की तिरंगा यात्रा के बाद कल यानि 13 अगस्त को जिला प्रशासन तथा स्मार्ट सिटी की ओर से हर घर तिंरगा अभियान के तहत धर्मशाला में तिरंगा साइकिल रैली व साइकलोथॉन आजोजित की गई है। आज की तिरंगा यात्रा में सभी हाथों में झंडा लिए भारत माता के नारों के साथ ही तिरंगा यात्रा का शुभारंभ करेंगे।