हिमाचल प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष एवं हिमुड़ा के उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा का हुआ निधन, राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर
हिमाचल। प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष व हिमुड़ा के उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा का आज सुबह आकस्मिक निधन हो गया है, बीजेपी उपाध्यक्ष की मौत के बाद पूरे राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ रही है। हर एक नेता प्रवीण शर्मा के साथ बिताए पलों को याद कर दुखी हो रहे है। प्रवीण शर्मा की काफी समय से तबीयत खराब थी, तबीयत खराबी के चलते आज सुबह अपने अम्ब स्थित निवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। सभी मंत्रिगण से लेकर रिश्तेदार, पहचान वाले सभी उनके अंतिम दर्शनों के लिए उनके निवास स्थान पर पहुंच रहे है। दोपहर लगभग दो बजे के आसपास हिमुड़ा उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
अम्ब स्थित श्मशान घाट में किया जाएगा अंतिम संस्कार
अम्ब स्थित श्मशान घाट में ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। प्रवीण शर्मा बीजेपी के कदावर नेता थे, अपने काम के प्रति लगन और निष्ठा के भाव उनके बखूबी भरे हुए थे। प्रवीण शर्मा को प्रेम कुमार धूमल का हनुमान भी कहा जाता था, सन् 1998 से लेकर 2003 तक वह धूमल सरकार में खेल व एक्साइज मंत्री भी रहे। पूर्व मुख्यमंत्री धूमल के काफी करीबी माने जाते थे प्रवीण शर्मा। वह मौजूदा जयराम सरकार में भी हिमुडा के उपाध्यक्ष पद पर कार्यरत थे।
सीएम जयराम ठाकुर ने जताया दुख
प्रवीण शर्मा की मृत्यु पर पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती आदि नेताओं ने दुख जताया है, वहीं सीएम जयराम ठाकुर ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर शोक संदेश दिया है। सीएम ने लिखा है कि वह हिमुडा उपाध्यक्ष की मौत से काफी दुखी है। प्रवीण शर्मा ने हमेशा पार्टी की मजबूती के लिए कदम उठाए है।
पार्टी के लिए उन्होंने बहुत कुछ किया है, जिसे पार्टी कभी भूला नहीं सकती, वहीं उनकी कमी पार्टी को हमेशा खलती रहेगी। अंत में सीएम ने उनकी आत्मा को ईश्वर अपने चरणों में स्थान दे, के साथ शोक जताया है।