हरियाणा और हिमाचल की दूरी कम करने के लिए मिली सहमति

Spread the love

हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के बीच दूरियों को कम करने के लिए लिंक मार्गों पर बनी सहमति 3 नए ब्रिज बनाए जाएंगे, कच्चे सड़कों का निर्माण भी किया जाएगा

दोनों राज्यों के मुख्य सचिवों की मीटिंग में यह निर्णय लिया गया

हरियाणा में पड़ने वाले 3 लिंक मार्ग की मरम्मत शुरू होगी

चंडीगढ़: हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के बीच दूरियां कम होने के लिए दोनों राज्यों ने मुख्य मार्गों के अलावा लिंक मार्गों को बनाने का काम शुरू कर दिया है। इसके परिणामस्वरूप, हरियाणा से हिमाचल प्रदेश की दूरी कम होने के साथ-साथ लोगों को यातायात के बोझ से भी राहत मिलेगी।

मुख्य मार्गों के अलावा, हरियाणा में पड़ने वाले 3 लिंक मार्ग की मरम्मत का काम जल्द ही आरंभ किया जाएगा। मीटिंग में मोरनी से बुढयाल निंबवाला सड़क पर ब्रिज बनाने का भी फैसला किया गया है। इसके अलावा मारकंडा नदी पर कालाअंब-बराड़ा शाहबाद रोड पर ब्रिज और रूण नदी पर टोका नारायणगढ़ रोड पर डेरा झिरीवाला ब्रिज का निर्माण भी किया जाएगा।

इन मार्गों के बनने से दूरियां कम होने के साथ ही लोगों को समय की भी बचत होगी। इस महत्वपूर्ण पहल को लेकर हरियाणा और हिमाचल के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल और श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जल्द ही और मुद्दों पर मिलकर मीटिंग करने का फैसला किया है।

और भी मार्ग जुड़ेंगे दोनों राज्यों

लिंक मार्गों के अलावा, नवांनगर से शीतलपुर तक लगभग 2 किलोमीटर लंबे कच्चे सड़क मार्ग का निर्माण भी किया जाएगा, साथ ही सवा किलोमीटर लंबे मेजर इंडस्ट्री रोड मढावला बरोटीवाला तथा गुरू गोरखनाथ मंदिर से झरमाजरी वाया शाहपुर रोड को वाहन चलने योग्य बनाया जाएगा। इसके साथ ही खुड्डा लोहरा, प्रेम नगर कोना रोड तथा कालुझंडा से कालका को जोड़ने वाले रोड को भी बनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *