लोगों को तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया जाएगा हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत

Spread the love

हिमाचल। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 75वें स्वतंत्रता दिवस पर लोगों को अपने घरों में ध्वजारोहण करने के लिए प्रेरित किया जाएगा, इसी कड़ी में हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की जाएगी। हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बीते दिन नई दिल्ली से राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के उप राज्यपालों व मुख्यमंत्रियों से वर्चअली संवाद किया।

इसमें हर घर में तिरंगा फहराने को लेकर बातचीत की गई, वहीं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय ध्वज हमारे गौरव का प्रतीक है। लोगों का इसका सम्मान करना चाहिए, साथ ही कहा कि लोगों को अपने घरों में तिरंगा फहराने को लेकर यह पहल प्रेरित करेगी। तिरंगा फहराने से लोगों के मन में देशभक्ति की भावना का संचार होगा, व लोग उन परम वीरों के बलिदान को याद करेंगे, जिन्होंने आज देश को आजादी दिलाने में अपने प्राण ही गवा दिए।

सीएम ने आगे कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हिमाचल प्रदेश में 13 से 15 अगस्त तक हर एक घर से लेकर राजकीय, निजी, औद्योगिक व शैक्षिक भवनों में तिरंगा फहराया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाया जाएगा, साथ ही  75वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान को चलाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *