दिल्ली में G20 समिट 2023: भारत की अध्यक्षता में अफ्रीकन यूनियन का परमानेंट मेंबर बनाया

Spread the love

दिल्ली में G20 समिट शुरू: भारत की अध्यक्षता में अफ्रीकन यूनियन संगठन का परमानेंट मेंबर बना; मोदी ने भारत मंडपम पहुंचे सुनक को गले लगाया

नई दिल्ली में आज, यानी 9 सितंबर को, G20 समिट का आगाज हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने G20 समिट के भाषण की शुरुआत मोरोक्को के भूकंप में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए की। उन्होंने कहा कि दुख की घड़ी में हम उनके साथ हैं। इसके बाद PM ने अफ्रीकन यूनियन को G20 का परमानेंट मेंबर बनाने का प्रस्ताव पास किया। इस पर समिट में पहुंचे अफ्रीकन यूनियन के हेड ने अजाली असोमानी ने PM को गले लगा लिया।

PM ने अपने भाषण में ये भी कहा कि विश्व में विश्वास का संकट पैदा हो गया है। 21वीं सदी दुनिया को नई दिशा देने वाली है।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष को रिसीव किया। PM मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री का गले लगाकर स्वागत किया।

वहीं, बाइडेन को भारत मंडपम में बने कोणार्क चक्र के बारे में जानकारी दी। शिखर सम्मेलन की शुरुआत फोटो सेशन के साथ होगी। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी वेलकम स्पीच देंगे।

Image

समिट में शामिल होने के लिए जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज और सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान आज सुबह भारत पहुंचे हैं। वहीं, कल देर शाम भारत आए अमेरिकी प्रेसिडेंट बाइडेन एयरपोर्ट से सीधे मोदी से मिलने उनके सरकारी आवास पर पहुंचे। ये राष्ट्राध्यक्ष नहीं आए

G20 की इस बेहद अहम समिट में कुछ अहम देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल नहीं हो रहे हैं। इनमें चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन शामिल हैं। इसके अलावा स्पेन के सांचेज भी इस समिट में शामिल नहीं हो सकेंगे। उन्हें कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *