धर्मशाला भाजपा मंडल के पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष व भाजपा कार्यकर्ता संजय संधू का हुआ निधन

Spread the love

हिमाचल। धर्मशाला भाजपा मंडल के पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष व भाजपा कार्यकर्ता संजय संधू का अकस्मात निधन हो गया है। दरअसल संजय संधू बीते दिन निर्माणाधीन मकान से गिर गए थे, जिसके बाद तत्काल प्रभाव से उन्हें घायल अवस्था में उपचार के लिए चंडीगढ़ ले जाया गया। संधू के गिरने के कारण उन्हें काफी चोट आ गई थी, चंड़ीगढ़ में उनका इलाज चल रहा था, लेकिन घावों को वह ज्यादा सहन नहीं कर पाए, और इलाज के दौरान ही आज उनकी मौत हो गई।

पूरे परिवार से लेकर रिश्तेदार व मित्रों में शोक का माहौल 

संजय संधू की मौत की खबर से उनके पूरे परिवार से लेकर रिश्तेदार व मित्रों में शोक की लहर उत्पन्न हो रखी है, वहीं उनके साथी इंटरनेट मीडिया पर उनके साथ तस्वीर शेयर कर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर रहे है। भाजपा पदाधिकारियों द्वारा इसे अपूर्णीय क्षति बताया जा रहा है, वहीं भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता व पदाधिकारी राजेश वर्मा, गायत्री कपूर, वीर सिंह समेत बीजेपी के अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की गई।

विधायक विशाल नैहरिया ने फेसबुक पर पोस्ट शेयर कर जताया दुख 

बीजेपी कार्यकर्ताओं में शोक का माहौल बना हुआ है, कार्यकर्ताओं का कहना है कि उन्होंने अपने एक बेहतरीन साथी के साथ ही एक अच्छे इंसान को भी खो दिया है। विधायक विशाल नैहरिया द्वारा फेसबुक पर पोस्ट शेयर कर उनके निधन पर दुख व्यक्त करते हुए पार्टी संगठन में उनके योगदान को याद किया गया। हर कोई संजय संधू के साथ बिताए पलों को याद कर रहा है, व उनकी आत्मा की शांति की कामना कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *