हिमाचल प्रदेश का ऑर्गेनिक किन्नौरी सेब पहली बार मंडियों में बिकेगा किलो के हिसाब से

Spread the love

हिमाचल। प्रदेश का ऑर्गेनिक किन्नौरी सेब पहली बार मंडियों में किलो के हिसाब से बिकेगा, इस सीजन में किन्नौरी सेब की किलो के हिसाब से बिक्री करने के लिए जिला किन्नौर की टापरी मंडी में कृषि उपज विपणन समिति खरीद की व्यवस्था करने जा रही है। टापरी मंडी में 16 अगस्त को मंडी खोली जाएगी। 16 अगस्त को बागवान सेबों के क्रेट लेकर मंडियों में पहुंचेंगे, और सेब की खरीद के लिए बोली लगाएंगे। टापरी मंडी में अभी तक सेब क्रेट के हिसाब से बिकता था।

20 किलों की क्रेट के साथ ही 25 से 30 किलो की क्रेट के मुताबिक यहां पर सेबों की बिक्री होती थी, लेकिन इस बार यहां पर किलो के हिसाब से सेब बेचे जाएंगे। इस बार किलो के हिसाब से बिकने वाले सेबों में बागवानों को काफी फायदा भी होगा। किन्नौर के ऑर्गेनिक सेब की मंडियों में काफी मांग रहती है, क्रेट पर बिकने वाले इस सेब की कीमत से बागवानों को इतना फायदा नहीं होता, जितना अब किलो के हिसाब से बिकने पर होगी।

किन्नौरी सेब लाल रंग, रसीला और मीठा होता है, यह आकार में भी थोड़ा लंबा रहता है। यहां के ज्यादातर किसानों की आय का साधन सेब ही है, हर साल यहां पर 25 से 30 लाख पेटी सेब का उत्पादन होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *