फाल आर्मी वर्म कीट से किसान हुए परेशान, मक्के की फसल को पहुंचा रहा नुकसान
हिमाचल। फाल आर्मी वर्म कीट से किसान परेशान चल रहे है, यह कीट सबसे ज्यादा मक्की की फसल को नुकसान पहुंचा रहे है। इस कीट का मुख्य आहार मक्का ही होता है। मक्के की फसल के समय यह मक्के को आहार बनाते है, और बाकी समय में कपास, बैंगन, गन्ना, धान व अन्य सब्जियों समेत लगभग 80 से अधिक फसलों को नुकसान पहुंचाता है, लेकिन मक्का की फसल इनका मुख्य आहार होने के कारण मक्के को यह खाका नुकसान पहुंचा देते है।
एक ही रात में फसल को कर सकते है बर्बाद
फाल आर्मी वर्म कीट फसल को एक ही रात में भारी नुकसान पहुंचा देता है। हर वर्ष मक्के की फसल को यह नुकसान पहुंचाता है, लेकिन इस बार इसका प्रकोप कुछ ज्यादा ही देखने को मिला है। फाल आर्मी वर्म कीट के मक्के की फसल पर हमला कुछ ज्यादा ही बढ़ रहा है, जिससे किसान काफी परेशान दिख रहे है। किसानों का मानना है कि इन कीटों का प्रकोप अगर इसी हद तक रहा तो जल्द ही मक्के की सारी फसल नष्ट हो जाएगी।
एक ही खेत में नहीं करनी चाहिए बुआई
कृषि प्रसार अधिकारी डॉ सचिन धीमान द्वारा बताया गया कि यह कीट पछेती मक्का की बुआई को ज्यादा क्षति नहीं पहुंचाता। किसानों को पछेती मक्का की बुआई करनी चाहिए। डॉ. सचिन धीमान ने आगे बताया कि फाल आर्मी कीट से बचाव के लिए एक ही खेत में मक्के की लगातार फसलें नहीं बोनी चाहिए। हर बार अलग खेत का प्रयोग करना चाहिए। एक ही खेत में लगातार मक्का की बुआई करने से कीटों का खतरा अधिक बढ़ जाता है।