धर्मशाला में हुई बारिश से तापमान में आई गिरावट, पर्यटक उठा रहे हैं मौसम का लुफ्त
हिमाचल। प्रदेश के धर्मशाला जिले में हुई बारिश और ओलावृष्टी से मौसम सुहावना हो गया है। जिससे कि तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। जिले में हो रही भीषण गर्मी से मौसम में आए बदलाव के चलते बीते एक हप्ते से लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। जिससे कि गर्मी से जूझ रहे लोगों को बारिश होने की वजह से राहत मिली है। इसके साथ ही सुहावने हुए मौसम का लुफ्त उठाने के लिए पर्यटकों मैक्लोडगंज और धर्मशाला में काफी संख्या में पहुंच रहे हैं और मौसम का मजा ले रहे हैं।
वहीं पर्यटकों की बढ़ती संख्या से जिले के होटल फुल हो रखे हैं। साथ ही बढ़ती पर्यटकों की संख्या से लगातार इजाफा हो रहा है। जिससे कि जगह जगह जाम भी लग रहा है। पर्यटक होटलों में ही नहीं पर्यटकों बल्कि होम स्टे का भी प्रयोग अपने ठहरने के लिए कर रहे हैं। इसके साथ ही आज हिमाचल प्रदेश के स्कूलों मे पहली छुट्टी की गई है और सुबह से ही बारिश हो रही थी। इसलिए स्कूलों की छुट्टी की गई जिससे की बच्चे मौसम का आनंद ले रहे हैं।