हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर बढ़े घरेलू गैस सिलेंडर के दाम, 1076 रु. पहुंची कीमत
हिमाचल। प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम एक बार फिर आसमान छूने लग गया है, दाम में तीन रुपये की अधिक बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है, सिलेंडर की कीमत अब 1076 रु. हो गई है। आम जन को आए दिन महंगाई की एक नई मार झेलनी पड़ रही है। पेट्रोल, डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी के साथ ही अब गैस की कीमतों में भी बढ़ोत्तरी हो गई है। 13 दिन पहले ही अभी तेल कंपनियों द्वारा गैस सिलेंडर की दामों में वृद्धि की गई थी, और अब एक बार फिर से दामों को बढ़ा दिया गया है। लगातार बढ़ रहे बाजारी दामों ने आम जन को निचोड़ कर रख दिया है। लोगों की समस्याएं कम होने की वजाय और भी बढ़ने लगी है। तेल कंपनियों द्वारा 13 दिन में ही दामों को बढ़ाने से लोगों की जेब पर इसका भारी असर हुआ है। बात अगर आम लोगों की करें तो लोग इतने लाचार हो गए है कि इतने महंगे हो चुके घरेलू गैस सिलेंडर को भराना उनके लिए मुश्किल हो गया है।
13 दिन में फिर बढ़े सिलेंडर के दाम
महंगाई की झेल इस हद तक हो चुकी है कि पहले सब्जियों के दामों ने लोगों की मुश्किलें बढ़ाई और फिर पेट्रोल, डीजल के दामों ने। जहां लोगों ने इनके दामों को देख खुद के बजट को संभाला ही था, कि फिर से गैस सिलेंडर के दामों ने आम जन की समस्याएं बढ़ा दी है। गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से लोगों की बहुत मुश्किले बढ़ी है, 13 दिन में दोबारा दाम बढ़े है। आम उपभोक्ता दीपक द्वारा बताया गया कि वह पहले तीन गैस सिलेंडर भरवा के रखते थे, ताकि एक सिलेंडर के खत्म होने से दूसरे को लगाया जा सके व समस्याओं का सामना भी न करना पड़े, लेकिन अब सिलेंडर के दामों में इतनी उछाल आ गई है,कि तीन सिलेंडर भरवाना तो दूर की बात एक को भरवाना ही मुश्किल पड़ रहा है। लगातार महंगाई की मार झेल रहे लोगों की समस्याएं थमने का नाम नहीं ले रही है, बढ़ती महंगाई से लोग महंगाई की आग में झुलस रहे है।