धर्मपुर युवा नेता रजत ठाकुर ने पंचायत सेंटर में निकाली जन आशीर्वाद यात्रा

Spread the love

हिमाचल। धर्मपुर के कर्मठ सुयोग्य व जुझारु युवा नेता ह्दय सम्राट मृदुभाषी रजत ठाकुर ने आज पंचायत सेंटर में जन आशीर्वाद यात्रा निकाली। इस दौरान रजत ठाकुर के साथ सीएम जयराम ठाकुर भी मौजूद रहे। कार में सवार होकर सीएम जयराम ठाकुर के साथ रजत ठाकुर ने जन आशीर्वाद यात्रा निकालकर जनता का समर्थन लिया। जैसे ही रजत ठाकुर जन आशीर्वाद यात्रा पर निकले वैसे ही लोगों में नारे लगने शुरु हो गए। रजत ठाकुर की जयकार के साथ ही सीएम जयराम ठाकुर के नाम से भी जयकार होने लग गई। जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान रजत ठाकुर को लोगों ने अपना पूरा- पूरा सहयोग दिया, उनको फूलों की माला पहनाकर भव्य स्वागत करते हुए फूलों की बरसात लोगों ने शुरु की। इस दौरान पुलिस टीम की भी पूरी तैनाती की गई थी। रजत ठाकुर की जन आशीर्वाद यात्रा में लोगों की भारी भीड़ उमड़ रखी थी। महिलाओं से लेकर पुरुष युवा वर्ग तक सभी यात्रा में शामिल हो रखे थे, हर किसी के चेहरे पर खुशी के भाव देखे जा रहे थे। यात्रा के निकलते ही फूलों की बारिश लोगों ने शुरु कर दी। हर कोई रजत ठाकुर के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *