आजादी के अमृत महोत्सव के तहत धर्मपुर युवा नेता रजत ठाकुर ने तिरंगा सम्मान में निकाली बाइक रैली

Spread the love

हिमाचल। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत पूरा देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर हर घर तिरंगा अभियान चला रहा है, इसमें लोगों को अपने घरों में तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आहान पर पूरा देश आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान चला रहा है। पीएम मोदी ने आहान किया है कि सभी अपने घरों में तिरंगा फहराए, और उन क्रांतिकारों का स्मरण करें जिन्होंने देश को आजादी दिलाने में अपने प्राणों की आहूति दी है। इसी कड़ी में आज धर्मपुर के युवा, कर्मठ, जुझारु नेता रजत ठाकुर ने भी प्रदेश मीडिया सह प्रभारी की अगुवाई में तिरंगे के सम्मान में बाइक रैली निकाली। सभी ने हाथों में तिरंगा पकड़े बाइक रैली निकाली, व लोगों को तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित भी किया। धर्मपुर के युवा नेता रजत ठाकुर ने बाइक रैली में शामिल हुए सभी लोगों से आहान किया कि वह सभी अपने- अपने घरों में तिरंगा फहराए, और आजादी के अमृत महोत्सव का जश्न तिरंगा फहराकर मनाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *