भारतीय मजदूर संघ स्थापना दिवस समारोह में धर्मपुर के युवा नेता रजत ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर की शिरकत

Spread the love

धर्मपुर के ह्दय सम्राट मृदुभाषी युवा नेता रजत ठाकुर भारतीय मजदूर संघ के स्थापना दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए। समारोह का आयोजन सज्याओ पीपलू आंबेडकर भवन में किया गया था, वहीं मजदूर संघ के स्थापना दिवस के समारोह का आयोजन मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष मंगत राम, नरेश ठाकुर प्रदेश सचिव व जल शक्ति विभाग प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज शर्मा द्वारा किया गया है।

इन सभी दिग्गजों ने समारोह के अवसर पर धर्मपुर के ह्दय सम्राट मृदुभाषी युवा नेता रजत ठाकुर के साथ एक नया धर्मपुर बनाने का संकल्प लिया है। सज्याओ पीपलू आंबेडकर भवन में भारतीय मजदूर संघ के स्थापना दिवस समारोह में सभी विभागों के कर्मचारियों द्वारा भाग लिया गया। इस दौरान सभी ने बदलाव के संकल्प के साथ ही नई सोच को भी कोटि- कोटि प्रणाम किया।

भारतीय मजदूर संघ ने धर्मपुर के ह्दय सम्राट मृदुभाषी युवा नेता रजत ठाकुर के साथ अपना पूरा सहयोग रखा है। सभी का कहना है कि भारतीय मजदूर संघ का हाथ रजत ठाकुर के साथ है। इस दौरान सभी ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी।

               

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *