पुलिस थाना अम्ब के तहत मनरेगा के काम में लगी महिला के ऊपर मलबा गिरने से हुई मौत

Spread the love

हिमाचल। पुलिस थाना अम्ब के तहत चुरूडू के वार्ड नंबर दो में मनरेगा के तहत काम किया जा रहा है, इसमें पहाड़ी से मिट्टी लाकर खेत को समतल किया जा रहा है, वहीं मनरेगा का काम कर रही एक 55 वर्षीय महिला के ऊपर पहाड़ी से मलबा गिर गया। घायल महिला को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। दरअसल चुरुडू के वार्ड नंबर दो में मनरेगा काम के तहत खेत को समतल करने के लिए काम किया जा रहा था।

खेत समतल करने के लिए लायी जा रही थी मिट्टी

खेत को समतल करने के लिए मिट्टी की आवश्यकता थी, जिसके लिए पहाड़ी से मिट्टी खोदकर महिलाओं द्वारा खेत पर ले जाई जा रही है, और फिर खेत को समतल किया जा रहा है। इसी के तहत 55 वर्षीय महिला भी मनरेगा में काम कर रही थी, और पहाड़ी से मिट्टी ले जा रही थी, कि तभी अचानक से पहाड़ी की मिट्टी दरकनें लगी, और सीधे नीचे गिरने लगी। पहाड़ी के ठीक नीचे मिट्टी उठाने के काम में लगी 55 वर्षीय महिला के ऊपर मिट्टी दरक कर गिर गई, और महिला को चोट लग गई।

उपचार के दौरान हुई महिला की मौत

महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक महिला का नाम राजकुमारी, पत्नी श्रीराम, निवासी वार्ड दो की रहने वाली थी। महिला एक गरीब परिवार से संबंध रखती है, उसका पति भी अक्सर बीमार रहता है। मृतक महिला की पांच बेटियां व एक बेटा है। तीन बेटियों की शादी हो चुकी है। महिला का क्षेत्रीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया गया है।

सरकार से अपील, परिवार की आर्थिक मदद की जाए

महिला की मौत से परिवार में कोहराम छा रखा है। पंचायत के प्रधान विनय कुमार द्वारा महिला की मौत का दुख जताते हुए सरकार से अपील की गई है, कि मृतका के परिवार की स्थिति को देखते हुए उनकी कुछ आर्थिक सहायता की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *