जिला शिमला में महिलाओं के साथ लगातार बढ़ रहा क्राइम, अस्पताल गई महिला अचानक हुई लापता
हिमाचल। पुलिस थाना रामपुर में एक मामला दर्ज हो रखा है, जिसमें अस्पताल पहुंची महिला अचानक गायब हो गई है। दरअसल महिला नोगली के कलना की निवासी है, कुछ दिनों से महिला की तबीयत ठीक नहीं चल रही थी, जिसके चलते महिला अस्पताल गई, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने जब देर रात तक भी महिला लौटी नहीं, तो आसपास से लेकर रिश्तेदार सभी जगह पता किया, लेकिन महिला कहीं भी नहीं मिली।
महिला के न मिलने से परेशान हो रखे परिजनों ने इसकी शिकायत रामपुर पुलिस थाना में कर दी। पुलिस ने भी टीमों का गठन करके महिला की खोजबीन शुरु कर दी है। हालांकि अभी तक महिला के मिलने की कोई सूचना नहीं है। आसपास के थानों में भी महिला के गुम होने को लेकर शिकायत दर्ज की गई है, वहां भी पुलिस द्वारा महिला की तलाश की जा रही है।
प्रदेश में महिलाओं के साथ क्राइम के मामले लगातार बढ़ रहे है, चाहे वह दुष्कर्म के हो, या फिर महिलाओं के लापता होने की। चोरी के मामले भी प्रदेश में तेजी से आगे बढ़ रहे है, पुलिस लगातार अलर्ट मोड़ पर है, लेकिन तभी में लगातार क्राइम बढ़ ही रहा है।