बर्मिंघम में आज से राष्ट्रमंडल खेलों की शुरुआत, 72 टीमें ले रही हिस्सा
बर्मिंघम में आज से राष्ट्रमंडल खेलों की शुरुआत हो रही है, जिसमें 72 टीमें हिस्सा ले रही है, वहीं खेलों के लिए 6,500 के लगभग एथलीट व सपोर्ट स्टॉफ बर्मिंघम पहुंच गए है। भारतीय समय के मुताबिक रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे के आसपास भव्य उद्घाटन के साथ ही इवेंट की शुरुआत की जाएगी। यह राष्ट्रमंडल खेल आठ अगस्त तक चलेंगे, वहीं इसमें 283 अलग- अलग मेडल इवेंट शामिल किए गए है।
पहली बार महिला टी-20 क्रिकेट को किया गया शामिल
बर्मिंघम में होने जा रहे राष्ट्रमंडल खेलों में पहली बार महिला टी-20 क्रिकेट को शामिल किया गया है, इससे पहले महिला टी-20 ने कभी राष्ट्रमंडल खेल में हिस्सा नहीं लिया है। आपको बता दें कि राष्ट्रमंडल में खेले जाने वाले खेलों की शुरुआत 1930 में की गई थी, जिसके बाद यह राष्ट्रमंडल पर खेले जाने वाले खेल का 22वां संस्करण है।
कनाड़ा के हैमिलटन शहर में खेला गया था पहला कॉमनवेल्थ गेम्स
राष्ट्रमंडल खेलों का आगाज होने के बाद पहला कॉमनवेल्थ गेम्स 1930 में कनाड़ा के हैमिलटन शहर में खेला गया था, जिसमें 11 देशों के 400 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। 1930 में राष्ट्रमंडल खेल की शुरुआत के बाद हर चार साल में राष्ट्रमंडल खेलों का आगाज होता आ रहा है। इसी के तहत इस बार भी खेल का आगाज किया गया है।
राष्ट्रमंडल खेल में 18वीं बार हिस्सा बनेगा भारत
राष्ट्रमंडल पर होने वाले इन खेलों का 18वीं बार भारत हिस्सा बनने जा रहा है। इस बार के खेल में कुछ अलग होने वाला है, जहां पहली बार पुरुषों के मुताबिक महिलाओं को ज्यादा स्वर्ण पदक मिलने वाले है। आपकों बता दें कि राष्ट्रमंडल पर होने वाले यह खेल 11 दिन तक चलेंगे।